Site icon Grand Gumber News

लवन पुलिस ने एक्सीडेंट में फंसे चालक की जान बचाई

लवन पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम लाहौद के पास एक बलकर वाहन सीजी 07 बीके 7555 एक्सीडेंट होकर पलट गई है, जिसमें बलकर वाहन का चालक बुरी तरीके से अंदर ही फंस गया है। सूचना पाकर तुरंत लवन पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन के पिचक जाने से ड्राइवर अंदर ही केबिन में फंसा हुआ है। एक-एक पल बहुत कीमती थी ,इसके बाद टीम में शामिल प्रधान आरक्षक धनंजय यादव अजय अंचल आरक्षक प्रवीण यादव मोहन राय भूपेंद्र गुप्ता और हाईवे पेट्रोलिंग की टीम ने सूझबूझ एवं तत्परता दिखाते हुए बलकर वाहन में फंसे वाहन चालक को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला और उसे तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा, जिससे उसकी जान बच सकी। पुलिस की कार्यवाही की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।

Exit mobile version