Site icon Grand Gumber News

लापरवाही से अकाल मौत ,अधूरे पुल निर्माण के गड्ढे में गिरकर युवक की मौत…

प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर मौत का सबब बनी। जिले के कन्हारपुरी में सड़क के बीचोंबीच अधूरे पुल निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में एक युवक मोटरसाइकिल समेत जा गिरा। हादसे में गंभीर चोट लगने और गड्ढे में भरे पानी में डूबने से 27 वर्षीय आकाश साहू की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की चार महीने पहले ही शादी हुई थी। घटना का वीडियो भी सामने आया है।स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले दो माह से पुल का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मौके पर न तो बैरिकेड लगाए गए थे और न ही कोई चेतावनी बोर्ड या वार्निंग टेप लगाया गया था। लापरवाही से हुई इस मौत ने निर्माण एजेंसी और प्रशासन की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Exit mobile version