Site icon Grand Gumber News

लालखदान ओवरब्रिज के पास सड़क हादसा, सीआरपीएफ जवान की मौत तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर, परिचित गंभीर घायल

तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालखदान ओवरब्रिज के पास देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उनके परिचित गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतक की पहचान कोरबा जिले के हरदीबाजार अंतर्गत जोरहाडबरी निवासी मनीष कुमार आदिले के रूप में हुई है। वे सीआरपीएफ में जवान थे और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग श्रीनगर में थी। छुट्टियों पर गृहग्राम आए मनीष गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के बाद परिचित उदय पाल ओगरे के साथ बाइक से बिलासपुर लौट रहे थे।रात करीब तीन बजे लालखदान ओवरब्रिज के पास पीछे से आए वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने से मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उदय पाल ओगरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Exit mobile version