Site icon Grand Gumber News

लालखदान परिया पारा निवासी जग्गू दास मानिकपुरी के घर रात में दीवार फांदकर सोने-चांदी के गहने सहित नगद 3 लाख रुपए की चोरी, पुलिस चोर के तलाश में जुटी।

बिलासपुर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। इस बार तोरवा थाना क्षेत्र के लाल खदान परिया पारा में रात में चोरों ने हाथ साफ किया। जिस वक्त ट्रक ड्राइवर 60 वर्षीय जग्गू दास मानिकपुरी के घर की दीवार फांद कर चोर अंदर आए, उस दौरान जग्गू दास मानिकपुरी घर में अकेले सो रहे थे।

चोर ने घर में मौजूद अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे चांदी का पट्टा और चांदी की अंगूठी, दो सोने के सेट, सोने की माला आदि चोरी की। चोरी गए जेवराज की कीमत करीब 97 हजार रुपए बताई जा रही है तो वहीं चोर नगद ढाई से 3 लाख की चोरी कर ले गए हैं। सूचना के बाद पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version