Site icon Grand Gumber News

लालपुर में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी युवकों की पुलिस ने सरेआम की पिटाई सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस की कार्यशैली पर उठा सवाल

मुंगेली जिले के लालपुर थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में पुलिस का अमानवीय रवैया सामने आया है। आरोप है कि दो युवक स्कूल के आसपास छात्राओं पर फब्तियां कसते थे और उनका पीछा करते थे। ग्रामीणों के विरोध के बाद युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। इसी दौरान सामने आए वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों को भीड़ के सामने आरोपियों को मारते-पीटते, भद्दी गालियां देते और थप्पड़ों-लातों से पिटाई करते देखा जा सकता है।

वीडियो वायरल होने के बाद मामले पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। जहां कुछ लोग पुलिस की सख्ती की सराहना कर रहे हैं, वहीं कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या कानून हाथ में लेकर सरेआम पिटाई करना सही है? घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही स्कूलों के आसपास सुरक्षा बढ़ाने और निगरानी रखने की बात भी कही गई है।

Exit mobile version