Site icon Grand Gumber News

लाल खदान रेलवे ट्रैक पर युवक की ट्रेन से कटकर मौत, पुलिस जांच में जुटी

लाल खदान क्षेत्र स्थित रेलवे ट्रेक के पास एक युवक की क्षत विक्षत लाश मिलने से सनसनी फैल गयी।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्ती लाल खदान केंवट मुहल्ला निवासी दुर्गेश साहू के रूप में की।पता चला कि रोजी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाला इकलौता 25 वर्षीय दुर्गेश साहू एक दुखद ट्रेन हादसे का शिकार हो गया।कुछ लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार से ट्रेन आ रही थी तभी युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।

वहीं संभावना जताई जा रही है कि दुर्गेश, लाल खदान ब्रिज के नीचे अपने मोबाइल फोन पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची तोरवा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम कार्यवाही के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।पुलिस हर एक पहलुओं की बारीकी से जांच करने के साथ साथ पीएम रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्यवाही करने की बात कह रही है।

Exit mobile version