Site icon Grand Gumber News

लिफ्ट देकर लूटने वाला शातिर गिरफ्तार चार वारदातें कबूलीं, लाखों का माल जब्त

सुहेला और हथबंद क्षेत्र में महिलाओं को लिफ्ट देकर लूट की घटनाएं करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अकेली महिलाओं को सुनसान जगह ले जाकर डराता-धमकाता था और उनके सोने-चांदी के जेवर व नगदी लूटकर फरार हो जाता था। पुलिस ने उसके कब्जे से जेवर, नगदी और अन्य सामान मिलाकर करीब तीन लाख रुपये का माल बरामद किया है।जांच के दौरान सिमगा-हथबंद-सुहेला मार्ग के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी मनोज जोशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चार लूट की घटनाएं कबूल कीं। उसके खिलाफ संबंधित थानों में मामले दर्ज हैं और पुलिस ने चोरी की बाइक, मोबाइल व अन्य सामान भी जब्त कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version