Site icon Grand Gumber News

लिम्हा टोल प्लाजा में चला स्वच्छता अभियान स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई और वृक्षारोपण

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट:- रतनपुर हाईवे NH-130 स्थित लिम्हा टोल प्लाजा में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान टोल प्लाजा परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया।

टोल प्लाजा प्रबंधन ने बताया कि नियमित सफाई के साथ विशेष अभियान चलाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।मैनेजर फूल सिंह राठौड़ ने जानकारी दी कि अभियान के दौरान लगभग 250 से 300 पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और हरियाली दोनों पर ध्यान देकर हाईवे को बेहतर और सुरक्षित बनाया जा रहा है।

Exit mobile version