31.9 C
Bilāspur
Sunday, March 29, 2026
spot_img

लीनेस क्लब बिलासपुर सुप्रीम एवं लीनेस क्लब बिलासपुर समर्पण का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

ऑल इंडिया लीनेस क्लब सी.जी.1 स्वर्णिम के अंतर्गत लीनेस क्लब सुप्रीम एवं लीनेस क्लब समर्पण का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह एवं अधिकारिक यात्रा बड़े हर्षोल्लाह एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रांत की प्रेसिडेंट दुर्ग की रश्मि अग्रवाल जी, गेस्ट ऑफ़ ऑनर नगर निगम

बिलासपुर की स्टार महापौर पूजा विधानी जी, शपथ अधिकारी पूर्व मल्टीप्ल प्रेसिडेंट वीणा अग्रवाल जी, आयोजन अध्यक्ष क्लब एक्सटेंशन ऑफीसर लीनेस शशि आहूजा जी,विशिष्ट अतिथि पी.डी.पी.सुधा साव जी, विशिष्ट अतिथि डि. सचिव लीनेस सीमा यादव जी,डि. ट्रेजरार लीनेस निर्मला ध्रुव जी,रीजन ऑफिसर रीजन डायमंड राजनांदगांव की लीनेस

सरोज कोटड़िया जी एरिया ऑफिसर द्वय लीनेस संध्या पांडे जी,एवं गायत्री कश्यप जी थीं। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर वंदना की गई विश्व शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।

और कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई ।दोनों क्लब के अध्यक्षों एवं पूरी टीम ने अतिथियों का स्वागत तिलक, पुष्पगुच्छ, बैज और माला पहनाकर कर किया।शपथ अधिकारी वीना अग्रवाल ने सुप्रीम क्लब की अध्यक्ष जॉली छाबड़ा एवं समर्पण क्लब की अध्यक्ष मीनू उबेजा, सचिव राधिका गिदवानी,डिंपल छाबड़ा ,कोषाध्यक्ष नेहा मित्तल ,नीतू गुप्ता,दोनों क्लब की जनक एक्सटेंशन ऑफीसर लीनेस शशि आहूजा, संरक्षक

विमला मित्तल, रश्मि छाबड़ा,प्रथम उपाध्यक्ष शशि टुटेजा नीतू सलूजा, द्वितीय उपाध्यक्ष शारदा गोयल अनामिका टांक, तृतीय उपाध्यक्ष अंजलि जायसवाल और मीनू भोगल, सह सचिव ज्योति खंडूजा और शिल्पी राव,

सह कोषाध्यक्ष श्वेता झुनझुनवाला ,पिंकी सलूजा, टेमर आकांक्षा छाबड़ा और संदीप कौर टेल ट्विस्टर प्रीति अग्रवाल, पी.आर.ओ.रश्मि बोले, रचना छाबड़ा,डिप्टी पी.आर.ओ सोनल सोनी और नीलू कस्तूरिया बो.ओ.डो. सदस्य डाली मित्तल, निधि गुप्ता, पूनम छाबड़ा, पूजा

गिदवानी, स्वदेश सलूजा,कंपन छाबड़ा, सरला गिदवानी, स्वीटी खंडूजा, सिम्मी सलूजा,शिल्पा राव,शिखा देव, आयशा छाबड़ा, कोमल आहूजा, कल्पना राजपूत, सभी को उनके पद और कार्यो की विधिवत शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट रश्मि अग्रवाल जी ने ऑल इंडिया क्लबस,मल्टीपल ,एवं डिस्ट्रिक्ट के नियम और कार्यो के बारे सभी सदस्यों को विस्तार से जानकारी देकर समाज सेवा हेतु प्रोत्साहित

किया। स्टार महापौर पूजा विधानी ने महिलाओं की समाज सेवा में बढ़ती भागीदारी को सराहते हुए शशि आहूजा के प्रयासों की विशेष प्रशंसा की एवं सभी को बधाइयां और अपनी शुभकामनाएं दी।

डि. प्रेसिडेंट रश्मि अग्रवाल एवं रीजन आफीसर ने शाल,एवं मोमेंट देकर शशि आहूजा का सम्मान किया।सभी अतिथियों ने भी अपने उद्बोधन देते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन डि. ट्रेजरार

निर्मला ध्रुव ने किया।क्लब द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। अंत में राष्ट्रगान किया गया। सचिव द्वय राधिका गिदवानी और डिम्पल छाबड़ा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।सभा समाप्ति की घोषणा अध्यक्ष द्वय जॉली छाबड़ा और मीनू उबेजा द्वारा की। कार्यक्रम पश्चात स्वलपाहार का आयोजन भी किया गया था। उपरोक्त जानकारी पी.आर.ओ. द्वय रश्मि बोले और रचना छाबड़ा ने दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles