Site icon Grand Gumber News

लूटपाट करने वाले आरोपी की लाश मिलने पर परिवार वालों ने पुलिस पर लगाए आरोप, कलेक्ट्रेट में किया धरना प्रदर्शन।

7 मई को कोनी थाना क्षेत्र में लूटपाट करने के आरोपी की लाश मिलने के मामले में परिजनों ने पेट्रोलिंग पार्टी पर ही आरोप लगाते हुए एक बार फिर से कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। पुलिस के अनुसार कुछ युवक वाहन चालकों से लूटपाट की कोशिश कर रहे थे जो पुलिस की गाड़ी देखकर भागे और शराब के नशे में गिरकर रोशन ध्रुव की मौत हो गई। इधर रोशन ध्रुव की मां सुखिया भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि 7 मई को उनका बेटा अपने साथी कृष्णा गोस्वामी के साथ रतनपुर से काम कर लौट रहा था। रात 1:30 बजे तुरका डीह पुल के पास कोनी पेट्रोलिंग पुलिस ने उन्हें रोका और उन पर लूटपाट की आशंका जताई। मृतक रोशन ध्रुव डरकर वहां से भाग निकला। आरोप है कि पुलिस ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मृतक के शरीर में चोट के निशान होने की बात कही है। इस मुद्दे पर एक बार फिर से बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर कोनी के पेट्रोलिंग दल के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर इंसाफ की मांग की है। मांग पूरी न होने पर 19 जुलाई से मृतक की मां ने आमरण अनशन की भी चेतावनी दी है।

Exit mobile version