Site icon Grand Gumber News

लूटपाट के मामले में एक बालिग और एक नाबालिक सहित दो आरोपियों को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

तोरवा पुलिस ढूंढ रही थी बाइक चोरी के मामले में आरोपी को लेकिन पुलिस को बाइक चोर के साथ लूटपाट के मामले में भी सफलता हाथ लग गयी। दरअसल बीते वर्ष 2023 नवम्बर में लूटपाट करने के मामले में एक बालिग और एक नाबालिक सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपियों से पुलिस ने चोरी का 1 मोटरसाइकिल और लूट में प्रयुक्त एक बाइक को बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने लाल खदान निवासी आरोपी रवि शंकर पाल और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध चोरी और लूटपाट का मामला दर्ज कर रिमांड पर भेज दिया है।

Exit mobile version