Site icon Grand Gumber News

लूट के प्रयास में शामिल अंतर्राज्यीय गिरोह पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार हत्या मामले का सजायाफ्ता आरोपी गिरफ्तार, दो चोरी की बाइक बरामद

सरकंडा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े कट्टा दिखाकर लूट के प्रयास के मामले में बिलासपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में एसीसीयू, साइबर सेल और थाना सरकंडा की टीम ने करीब 300 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दिल्ली निवासी गगनदीप बंसल को अनुपपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा। आरोपी पूर्व में हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में सजा काट चुका है।पूछताछ में आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया और तखतपुर व अंबिकापुर से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलों के इस्तेमाल की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं, जबकि आरोपी के अन्य साथी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्य की अहम भूमिका रही।

Exit mobile version