
रायगढ़ वन परिक्षेत्र से लगातार हाथियों के हमले और विचरण करने के मामले सामने आ रहे हैं।कुछ ऐसा ही मामला लैलूंगा विधानसभा से भी सामने आया है।जहां दो हाथियों ने तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया।इसमें एक बच्चा सहित एक महिला और पुरुष पर हाथी ने हमला किया है। जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। तीनों लोग खेत में काम कर रहे थे।इसी दौरान हाथियों ने इन पर हमला कर दिया।इसके बाद वन विभाग सहित पुलिस बल मौके को सूचना दी गई।वही विभाग के लोगों ने हाथी को खदेड़ा। हालांकि जिस तरह से रायगढ़ वन परिक्षेत्र में हाथियों की लगातार दस्तक देखी जा रही है उससे लगता है कि वन विभाग को इस दिशा में सक्रियता से पहल करनी होगी क्योंकि हाथी अब ग्राम वासियों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं ऐसे में अब जरूरी हो गया है कि वन विभाग इस दिशा में गंभीर हो और हाथियों को उनके सुरक्षित स्थान तक पहुंच ताकि इस तरह घरों में मातम ना पसरे।




