Site icon Grand Gumber News

लोकसभा चुनाव के तहत मतदान के लिए 7 मई को निजी प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित।


लोकसभा चुनाव के तहत मतदान के लिए 7 मई को निजी प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए अवकाश रहेगा। इस दिन का वेतन भी उन्हें दिया जाएगा। चुनाव आयोग के निर्देश पर श्रम विभाग ने इस आशय के आदेश जारी किए हैं। वही इसे लेकर लोगों में भी उत्साह है। मतदाताओं का कहना है कि छुट्टी मिलने से हम सभी परिवार सहित मतदान करने जरूर जाएंगे।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में स्थित समस्त कारखानों, दुकानों एवं समाचार पत्र संस्थानों में इस दिन अवकाश रहेगा। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों में भी जबरदस्त उत्साह है। सरकार द्वारा चुनाव के दिन अवकाश की घोषणा से उनमें खुशी है और उनका कहना है कि इससे शत प्रतिशत मतदान सम्भव हो सकेगा और साथ ही शहर वासियों से आग्रह भी किया है, कि चुनाव के दिनों में घरों में ना रहे बल्कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता निभाये।

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर सहित सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चाम्पा, कोरबा, दुर्ग और सांसद रायपुर लोकसभा क्षेत्र में तीसरे चरण के अंतर्गत 7 मई को मतदान होगा। शत प्रतिशत मतदान हो सके इसे देखते हुए चुनाव के दिन निजी और शासकीय संस्थानों में एक दिन का अवकाश दिया गया है।

Exit mobile version