Site icon Grand Gumber News

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 7 सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न, पीठासीन अधिकारियों ने चुनाव समाप्ति बाद किया ईवीएम मशीन सील।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 7 सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। शाम 6:00 बजे चुनाव समाप्ति की घोषणा पीठासीन अधिकारी ने कर दी। इसके बाद ईवीएम मशीन को सील किया गया। सबसे पहले मशीन को शटडाउन किया गया उसके बाद सील करने की कार्यवाही की गई। नेशनल स्कूल दयालबंद के मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है, किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई और सभी मतदाता सुविधा अनुसार मतदान में शामिल हुए। इस दौरान सभी मतदान कर्मियों का भी सहयोग मिला।

Exit mobile version