Site icon Grand Gumber News

लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के बाद विभिन्न कंपनियों के फोर्स के अधिकारी और जवान वापस अगले फेज का चुनाव कराने लौट रहे हैं।

बिलासपुर लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के बाद विभिन्न कंपनियों के फोर्स के अधिकारी और जवान वापस अगले फेज का चुनाव कराने लौटने लगे है। गौरतलब हो कि 7 मई को बिलासपुर में तीसरे चरण के लिए चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव आयोजित किये गए थे। जिसकी तैयारी प्रशासन स्तर पर जोरों से किया गया। इसी के मद्देनजर लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने और चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने भी विभिन्न कंपनियों के आर्म्ड फोर्स के अधिकारी और जवानों की मांग की थी।

इसके मद्देनजर बिलासपुर को 14 कंपनियों के सीएसबी, छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स और तेलंगाना के फोर्स वापस अगले फेज का मतदान करने लौटने लगे है। पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारियों और जवानों और जिला बल की चौकसी के बदौलत बिलासपुर में तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सका है। इसके लिए बिलासपुर पुलिस ने फोर्स का आभार भी जताया।

Exit mobile version