Site icon Grand Gumber News

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन के दूसरे दिन सोमवार को एक उम्मीदवार सालिकराम जोशीवंश ने कलेक्टर एवं रिटर्निंग अफसर अवनीश शरण के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन के दूसरे दिन सोमवार को एक उम्मीदवार ने कलेक्टर एवं रिटर्निंग अफसर अवनीश शरण के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही 12 लोगों ने निक्षेप राशि जमा करके आज नाम निर्देशन पत्र लिया। सालिकराम जोगीवंश ने नामांकन पत्र दाखिल किया वही कांग्रेसी नेता विश्णु यादव ने भी फॉर्म लिया है।

नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि अवकाश के दिनों को छोड़कर 19 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की जांच 20 अप्रैल को एवं नामांकन वापसी की तिथि 22 अप्रैल दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार निक्षेप राशि जमाकर नाम निर्देशन पत्र लेने वालों में श्रीकांत कासेर, तोखन राम साहू, कमल प्रसाद जांगड़े, रूपराम साहू सहित 20 उमीदवारों अब तक बिलासपुर संसदीय क्षेत्र से नाम निर्देशन पत्र लिया है।

Exit mobile version