Site icon Grand Gumber News

लोकसभा जीत के बाद मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे तोखन साहू के आगमन पर कार्यकर्ताओं में दिखा गजब का उत्साह, जताया आभार।

विधानसभा के बाद लोकसभा में भाजपा को जबरदस्त बहुमत मिला है, इसे लेकर नेताओं द्वारा मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया जा रहा है, जिसके लिए विधानसभा वार कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं मतदाताओं का अभिनंदन किया जा रहा है। जिससे कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है, उनका कहना है कि जीतने के बाद नेता नजर नहीं आते लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेता जीतने के बाद भी कार्यकर्ताओं के बीच बने रहते हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। सम्मेलन के जरिये कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया जिससे उनमें जबरदस्त उत्साह नजर आया।

Exit mobile version