Site icon Grand Gumber News

लोकसभा निर्वाचन में लोगों की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने बिलासपुर प्रशासन द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

लोकसभा निर्वाचन में लोगों की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने जिला प्रशासन द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण के निर्देश पर जिले में स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मस्तूरी में शिक्षकों ने बाईक रैली निकालकर मतदान का संदेश दिया।

शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, राजस्व, पंचायत विभाग, महाविद्यालय के 166 कर्मचारी अधिकारियों के द्वारा मतदाता जागरूकता के तहत स्वीप रंगोली और मानव श्रृंखला के रूप मतदाता शपथ के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान हेतु आव्हान किया गया। बाईक रैली का आयोजन, स्लोगन के माध्यम से आमजन को मतदान हेतु प्रेरित किया गया। इस रैली में मस्तूरी ब्लाक के सभी अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। रैली के जरिए लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया गया विकास खंड मस्तूरी के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Exit mobile version