Site icon Grand Gumber News

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर उमड़ा राष्ट्रगौरव, पीएम मोदी ने किया स्मरणोत्सव का शुभारंभ देशभक्ति के सुरों से गूंजे विद्यालय

राष्ट्रीय चेतना और स्वाभिमान के प्रतीक वंदे मातरम् गीत की 150वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को पूरे देश में भव्य स्मरणोत्सव मनाया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम से इसका औपचारिक शुभारंभ किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बिलासपुर जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और सामाजिक संगठनों ने एक साथ जुड़कर राष्ट्रगीत का सामूहिक गान किया।

वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक उद्बोधन को अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सुना।आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय लिंगियाडीह में विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गाकर देशभक्ति का वातावरण बना दिया। गीत की गूंज से परिसर में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत हुई।

छात्रों ने बताया कि इस आयोजन से उन्हें वंदे मातरम् के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की गहराई से जानकारी मिली। इसी प्रकार जिले के अन्य स्कूलों, महाविद्यालयों और अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में भी वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया गया और प्रधानमंत्री का संदेश आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

Exit mobile version