Site icon Grand Gumber News

वंदे मातरम संगठन एवं समस्त हिंदू समाज द्वारा बिलासपुर शहर में विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन हेतु विशेष बैठक का आयोजन

विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिलासपुर में विशाल कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। सावन महीने में पवित्र ज्योतिर्लिंग में जलाभिषेक के लिए कावड़ लेकर कांवरिये पहुंचते हैं, लेकिन जिन्हें यह सौभाग्य नहीं मिल पाता, उनके लिए बिलासपुर में ही भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का यह दूसरा वर्ष है। इसकी तैयारी को लेकर शनिवार को महा बैठक आयोजित की गई। जय वंदे मातरम संगठन एवं समस्त हिंदू समाज द्वारा आयोजित इस कावड़ यात्रा का आयोजन आगामी 5 अगस्त को किया जाएगा। जहां सुबह 8:00 बजे छठ घाट से इसकी शुरुआत होगी।

पवित्र अरपा नदी का जल लेकर कांवरिये तोरवा गुरु नानक चौक से सीधे मुख्य मार्ग से चलते हुए सरकंडा स्थित नंदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे, जहां इस पवित्र जल से भोले भंडारी का जलाभिषेक किया जाएगा, तो वही इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा भोग भंडारे का भी आयोजन होगा। जगह-जगह कांवरियों के स्वागत की भी तैयारी की गई है। बैठक में आयोजन को लेकर चर्चा हुई, साथ ही सभी शिव भक्तों से आग्रह किया गया कि वे भगवा वस्त्र में कावड़ यात्रा में सम्मिलित हो। चाहे 5 अगस्त को बारिश हो या फिर प्रलय आ जाए, इस यात्रा में सम्मिलित होकर सनातन को मजबूत करने का आह्वान किया गया है।

Exit mobile version