Site icon Grand Gumber News

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष से मानव अधिकार संघ प्रतिनिधियों ने की सौजन्य भेंट,,समाजहित में काम और सहयोग पर हुई सकारात्मक चर्चा

बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के बिलासपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रीय मानव अधिकार कानून सुरक्षा संघ ट्रस्ट (नई दिल्ली) के प्रतिनिधियों ने उनसे सर्किट हाउस में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सामाजिक समरसता और सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रांतीय अध्यक्ष इरफ़ान सिद्दीकी ने किया। उनके साथ प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री एस. के. गोयल, जिला अध्यक्ष चंद्र कुमार साहू, जिला सचिव रूपेश बंजारे और तफसीर मोहम्मद (प्यारू मोहम्मद) भी मौजूद रहे। सभी ने अध्यक्ष महोदय से संगठनात्मक मुद्दों और सामाजिक कार्यों में संभावित सहयोग को लेकर बातचीत की।बैठक में वक्फ संपत्तियों के संरक्षण, अल्पसंख्यकों के उत्थान, और मानवाधिकारों की रक्षा जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। प्रतिनिधियों ने डॉ. सलीम राज के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें अपने संगठन की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।डॉ. सलीम राज ने संगठन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाजहित के कार्यों में सभी संस्थाओं का सहयोग जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वक्फ बोर्ड ऐसे हर प्रयास में साथ खड़ा रहेगा जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाने का कार्य करता हो।

Exit mobile version