Site icon Grand Gumber News

वन विभाग कर्मचारी के शराब पीते वीडियो हुआ वायरल, वायरल वीडियो में वन विभाग के 6 कर्मचारी शराब पीते नजर आए, बोतल और डिस्पोजल मौजूद

सक्ती जिले में वन विभाग के कर्मचारियों का शराब पीते वीडियो वायरल हुआ।दरअसल वन विभाग को शिकायत मिली थी कि क्षेत्र में अवैध लकड़ियों की तस्करी हो रही थी। जिसके बाद विभाग की टीम खपरीडीह के आरा मिल के विरुद्ध शिकायत पर जांच करने पहुंची थी।

लेकिन जांच करने के बजाय कर्मचारी शराब पीते नजर आए वही यहां अवैध अर्जुन की लकड़ी का जखीरा मौजूद था परंतु कार्यवाही करने के बजाय वे इसका सेवन करते नजर आ रहे थे।वही अब वीडियो वायरल होने के बाद डीएफओ ने सभी 6 कर्मचारी के अल्कोहल टेस्ट करवाने के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।जहां सभी 6 सभी कर्मचारी के रिपोर्ट पर अल्कोहल लेने की पुष्टि हुई परन्तु विभाग के द्वारा इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं की गई हे।

Exit mobile version