Site icon Grand Gumber News

वन विभाग में कार्यरत सैकड़ो दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने नियमिती करण और स्थाईकरण की मांग को लेकर डिप्टी सीएम के निवास का किया घेराव।

वन विभाग अंतर्गत कार्यरत सैकड़ो दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने नियमिती करण और स्थाईकरण की मांग को लेकर डिप्टी सीएम के निवास का घेराव कर दिया। जब डिप्टी सीएम प्रदर्शन करियों को नहीं मिले तो सभी उनके निवास के पास ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्हें समझाइश देते देते पुलिस एवं प्रशासन के पसीने छूट गए। रविवार छुट्टी के दिन एक साथ सैकड़ो की संख्या में नेहरू चौक पर वन कर्मचारी संघ के सदस्यों के इकट्ठा होने की खबर से पुलिस और जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों में हड़कम्प मच गया।

सभी भागे दौड़े मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्हें पता चला कि नेहरू चौक में इकट्ठा हुए सारे कर्मचारी दैनिक वेतन भोगी है जो नियमिति करण की मांग को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव के घर का घेराव करने जा रहे हैं। इस तरह सारे दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ की मुलाकात जब डिप्टी सीएम से नहीं हुई तो सारे के सारे डिप्टी सीएम के निवास के बाहर ही धरने पर बैठ गए और शासन प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। सारे कर्मचारियों ने कहा कि सीएम डिप्टी सीएम से लेकर वित्त मंत्री ने भी सारे सीनियर दैनिक वेतन कर्मचारी संघ को नियमतिकरण करने की बात कही थी। लेकिन सरकार बनते ही वे भूल गए। इसलिए उन्हें जगाने के लिए यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

अगर फिर भी शासन प्रशासन उनकी मांगे पूरी नही करता है तो ये आगे चलकर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।इस दौरान घंटो प्रदर्शन कारियो को समझाइश देने में नाकाम पुलिस एवं प्रशासन के अफसर के भी पसीने छूट गए। हालांकि अंत में सभी आगामी दिन डिप्टी सीएम से मुलाकात कर अपनी मांगे रखने की बात कहते हुए चलते बने।

Exit mobile version