Site icon Grand Gumber News

वरिष्ठता विवाद ने पकड़ा तूल, बिल्हा के सहायक शिक्षकों का हल्लाबोल हाईकोर्ट आदेश की अनदेखी का आरोप, पदोन्नति पर संकट

बिलासपुर से शिक्षा विभाग से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। बिल्हा विकासखंड में सहायक शिक्षकों ने पदोन्नति में वरिष्ठता को लेकर शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिक्षकों का आरोप है कि हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेशों के बावजूद विभाग गलत तरीके से वरिष्ठता सूची तैयार कर रहा है।सहायक शिक्षकों ने वर्ष 2025 की नई वरिष्ठता सूची का विरोध किया है। उनका कहना है कि स्थानांतरण के बाद वरिष्ठता प्रथम नियुक्ति तिथि से तय होनी चाहिए, लेकिन विभाग कार्यभार ग्रहण की तिथि को आधार बना रहा है।

इससे वर्ष 2005 से सेवा दे रहे शिक्षकों को हजारों क्रमांक पीछे कर दिया गया है। शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि फरवरी और दिसंबर 2025 में हाईकोर्ट ने भी प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता तय करने के निर्देश दिए हैं।शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द वरिष्ठता सूची में सुधार नहीं किया गया तो वे हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर करेंगे। इस विवाद के चलते हजारों शिक्षकों की पदोन्नति अधर में लटक गई है।

Exit mobile version