Site icon Grand Gumber News

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने 17 नव-नियुक्त आरक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र आरक्षक भर्ती 2023-24 के चयनित अभ्यर्थियों ने पुलिस लाइन में दी आमद

बिलासपुर में आरक्षक संवर्ग भर्ती वर्ष 2023-24 के तहत चयनित 17 अभ्यर्थियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह आईपीएस द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। सभी अभ्यर्थियों ने पुलिस लाइन, बिलासपुर में अपनी आमद दर्ज कराई।चयनित उम्मीदवारों का चरित्र सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण पूर्ण होने के बाद उन्हें आरक्षक पद पर अस्थायी नियुक्ति दी गई है।

यह नियुक्ति पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा अनुमोदित सूची के अनुसार की गई।इस अवसर पर एसएसपी रजनेश सिंह ने नव-नियुक्त जवानों को अनुशासन, निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा करने की सीख दी तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version