Site icon Grand Gumber News

वाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी, रेलकर्मी के खाते से 3.40 लाख उड़ाए…

वाट्सएप पर आए एक संदिग्ध मैसेज को सर्च करना एक रेलकर्मी को भारी पड़ गया। देखते ही देखते उसके बैंक खाते से 3 लाख 40 हजार रुपये गायब हो गए। घटना घुटकू निवासी सुधीर कुमार वस्त्रकार के साथ हुई, जो रेलवे में कार्यरत हैं।तोरवा थाना प्रभारी अभय सिंह बैस के अनुसार, सुधीर कुमार अपने कार्यालय में काम कर रहे थे, तभी उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। उन्होंने जैसे ही उस मैसेज को सर्च किया, अलग-अलग किस्तों में उनके बैंक खाते से बड़ी रकम किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो गई। जब दूसरा संदिग्ध मैसेज आया, तब उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ।पीड़ित ने तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ बीएनएस की धारा 318, 4, 66 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Exit mobile version