Site icon Grand Gumber News

वाराणसी में राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के 40 स्काउटर-गाइडर द्वारा गंगा घाट में स्वच्छता अभियान चलाया।

बनारस में भारत स्काउट्स और गाइड्स छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए 40 स्काउटर, गाइडर द्वारा मां गंगा नदी में दशश्वमेघ घाट, शीतला माता घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट में सेवा कार्य किया गया जहां बोतल, पन्नी, कचरे को नदी से निकाल कर घाटों की सफाई की गई। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान का नारा देकर लोगो को मां गंगा को पवित्र रखने हेतु प्रोत्साहित किया गया। भारत स्काउट्स, गाइड्स राज्य मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा पांच दिवसीय ट्रैनर मीट वाराणसी के दौरान राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के 40 स्काउटर-गाइडर द्वारा गंगा घाट में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही भारत के विभिन्न क्षेत्रों व प्रदेश से आए श्रद्धालुओं को स्वच्छता अभियान के माध्यम से स्वच्छता बनाए रखने अपील भी किया गया।

Exit mobile version