31.3 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

वार्ड की समस्याएं लेकर महिलाएं पहुंची नगर निगम महापौर से की मुलाकात समस्याओं का त्वरित निराकरण करने मांगा आश्वासन

पिछले दिनों लगातार बारिश की वजह से कई क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई थी जिसकी वजह से क्षेत्र वासियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा था लोगों ने तर्क दिया कि नगर निगम के द्वारा व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई जिसकी वजह से इस तरह से जल भराव का सामना उन्हें करना पड़ा है आने वाले दिनों में फिर से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया जा रहा है ऐसे में वार्ड क्रमांक 4 घुरू अमेरी की महिलाएं सोमवार को नगर निगम कार्यालय विकास भवन पहुंची इस दौरान उन्होंने महापौर से मुलाकात करते हुए अपने क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया महिलाओं ने बताया कि पिछले दिनों बारिश की वजह से क्षेत्र में जल जमाव की स्थिति निर्मित हो गई जिससे उन्हें काफी समस्या का सामना करना पड़ा इसके अलावा खस्ताहाल सड़क से आवागमन करना इस कदर मुश्किल हो गया था जिससे उन्हें भारी समस्या हुई इसके अलावा क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट सहित अन्य समस्याएं प्रमुख है जिसे लेकर वह लगातार जनप्रतिनिधि का ध्यान आकर्षित करने आए हैं लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नगर निगम गुहार लगाने पहुंचे हैं अगर इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो आंदोलन के माध्यम से समस्या का निदान करने की कोशिश की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles