Site icon Grand Gumber News

वार्ड क्रमांक 34 संत रविदास नगर में दूषित पानी से क्षेत्रवासी परेशान नगर निगम कमला पहुंच सुधारने, लेकिन बोर से ही आ रहा दूषित पानी

वार्ड क्रमांक 34 संत रविदास नगर शहर के मध्य में पड़ने वाले इस वार्ड में पिछले कुछ दिनों से पानी की समस्या ने क्षेत्र वासियों को परेशान कर रखा है। यहां अमृत मिशन के साथ-साथ बोर के माध्यम से भी पानी की सप्लाई की जाती है लेकिन इस बोर से दूषित पानी आने के कारण इस बर को बंद कर दिया गया है तो वही पाइपलाइन लीकेज की वजह से वार्ड में गंदे पानी आने की भी शिकायत हो रही थी जिसे देखते हुए नगर निगम के जल विभाग ने उक्त पाइप को ठीक करने के लिए मंगलवार को यहां कार्य कराया क्योंकि इस पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन के रूप में लोग पानी ले रहे थे ऐसे में नाली के अंदर से गुजरने वाली इस पाइपलाइन में पानी बंद होने की स्थिति पर गंदा पानी पाइप लाइन के जरिए लोगों के घरों में पहुंच रहा था जिसे दुरुस्त कराया गया लेकिन वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि की माने तो यहां बोर खनन की आवश्यकता है और नगर निगम को यहां बोर करवाना चाहिए जिससे क्षेत्र की जनता को पानी की समस्या से परेशान ना होना पड़े।

Exit mobile version