Site icon Grand Gumber News

वार्ड 14 शुभम बिहार शिक्षक कॉलोनी में सड़क निर्माण का भूमि पूजन, सामुदायिक भवन का लोकार्पण सम्पन्न। विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

नगर निगम वार्ड क्रमांक 14 स्थित शुभम बिहार शिक्षक कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। यहां सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण समारोह विधिवत रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक माननीय सुशांत शुक्ला रहे।

इस अवसर पर महापौर पूजा विधानी, नगर निगम अध्यक्ष विनोद सोनी, जन कार्य विभाग के प्रभारी बंधु मौर्य, वार्ड पार्षद हेमंत मरकाम सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करना प्राथमिकता है।

सड़क निर्माण से जहां आवागमन सुगम होगा, वहीं सामुदायिक भवन से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक आयोजनों को नया मंच मिलेगा। महापौर पूजा विधानी ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।नगर निगम अध्यक्ष विनोद सोनी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता पर विशेष जोर दिया। वहीं वार्ड पार्षद हेमंत मरकाम ने वार्डवासियों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Exit mobile version