Site icon Grand Gumber News

वार्ड 52 और 50 के निवासियों ने 5 साल का पानी बिल माफी की लगाई गुहार

नगर पालिक निगम, बिलासपुर के जोन क्रमांक 07 के अंतर्गत आने वाले वार्ड 52 और 50 के निवासियों ने वर्ष 2020 से 2024 तक के पानी बिल माफ करने की अपील की है। वार्ड वासियों का कहना है कि पानी बिल जमा करने में हम असमर्थ हैं बड़ी संख्या में वार्ड वासी कलेक्टर अवनीश शरण से गुहार लगाने पहुंचे। वार्ड 52 और 50 के निवासी पिछले पांच वर्षों से पानी का बिल जमा नहीं कर पाए हैं। उनका कहना है कि वे गरीब और रोजाना मजदूरी करने वाले परिवार हैं, जो बड़े मुश्किल से अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं ऐसे में 5 साल तक का पानी का बिल पटाने में वे असमर्थ है।

जिनके लिए पानी बिल भरना संभव नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2019 में जब ये क्षेत्र ग्राम पंचायत से नगर निगम में शामिल किया गया, तब से पानी बिल को लेकर समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। इस मामले में निवासियों ने कलेक्टर,नगर पालिका निगम के आयुक्त और जोन क्रमांक 07 के अधिकारियों को लिखित ज्ञापन सौंपा है। लेकिन आज तक उनकी सुनवाई नहीं हुई है इसीलिए बड़ी संख्या में वार्ड वासी कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर 5 साल पानी के बिल माफ करने की गुहार लगा रहे हैं।

Exit mobile version