भौतिक सत्यापन कार्य होने के चलते जिलेभर के रेड क्रॉस को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि रेड क्रॉस को 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक बंद रखा जाएगा। जिले भर में रेड क्रॉस ही एकमात्र शासकीय संस्थानों में ऐसा मेडिकल है। जहां उचित दर में मरीजों से लेकर सामान्य वर्ग के लोगों को ब्रांडेड दवाइयां उपलब्ध होती है।


जानकारी मिल रही है कि सिम्स और जिला अस्पताल में संचालित रेड क्रॉस के बंद होने से मरीज काफी परेशान है। भले ही सिम्स और जिला चिकित्सालय में अस्पताल के मेडिकल, धन्वंतरी मेडिकल और जन औषधि केंद्र संचालित हो रहे है। लेकिन यहां पर्याप्त मात्रा में दवाइयों का स्टॉक नहीं होने के चलते यहां रेड क्रॉस की कमी तो खल ही रही है। साथ ही यहां आने वाले मरीजों को निजी मेडिकल जाकर अधिक कीमत में दवा खरीदनी पड़ रही है।





