Site icon Grand Gumber News

वाल्मीकि गुरुद्वारा में चोरी, ताले तोड़कर दान पेटी से 20 हजार उड़ाए कृपाणें भी ले गए चोर

कस्तुरबा नगर स्थित वाल्मीकि गुरुद्वारे में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर ताले तोड़ दिए और दान पेटी में रखे लगभग 20 हजार रुपये नकद के साथ-साथ तीन बड़ी और एक छोटी कृपाण चुरा ली।चोरी की कुल कीमत करीब 22 हजार रुपये आंकी गई है। घटना की रिपोर्ट गुरुद्वारे के ग्रंथी रोशन सिंह ने सिविल लाइन्स थाना में दर्ज कराई है।उन्होंने पुलिस को बताया कि हर रोज की तरह 15 अप्रैल की रात करीब 8 बजे पाठ समाप्त कर गुरुद्वारे को ताला लगाकर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह 4 बजे जब वे पाठ के लिए लौटे, तो गुरुद्वारे का चैनल गेट और दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान अस्त-व्यस्त था और दान पेटी भी टूटी हुई थी।सिविल लाइन्स पुलिस ने बीएनएस और बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।फिलहाल आरोपी अज्ञात हैं और पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संदेहियों से भी पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version