Site icon Grand Gumber News

विकसित भारत की ओर 11 वर्षों की विकास यात्रा, बिलासपुर में भव्य प्रदर्शनी और प्रोफेशनल मीटमोदी सरकार की योजनाओं की झलक, जनसंवाद और जनविश्वास का बना ऐतिहासिक मंच

मंगलवार को स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में भाजपा सरकार के 11 गौरवपूर्ण वर्षों की सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित “विकसित भारत का अमृतकाल” थीम पर एक भव्य प्रदर्शनी और प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों, विकास योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हो रहे प्रयासों को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त मंच बना। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार दोपहर 2:30 बजे स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल आडिटोरियम में हुआ,जिसमें बड़ी संख्या में प्रोफेशनल्स, युवा वर्ग, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, डॉक्टर्स, इंजीनियर्स और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

मंच पर मुख्यवक्ता भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश मौजूद रहे। उन्होंने विस्तार से बताया कि मोदी सरकार की दूरदर्शी नीतियों ने भारत को विकासशील से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में मजबूती से अग्रसर किया है।मंच पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सिंह, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, पुन्नूलाल मोहले, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला,क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी समेत तमाम वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इन सभी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया, रेलवे विस्तार, अधोसंरचना विकास और आत्मनिर्भर भारत जैसे कार्यक्रमों की सफलताओं पर प्रकाश डाला।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह 11 वर्षों की विकास यात्रा जनता के विश्वास और भागीदारी का परिणाम है, और भाजपा की नीति अंत्योदय की भावना पर आधारित है। इस प्रोफेशनल मीट की सबसे बड़ी खासियत रही कि विभिन्न वर्गों से आए प्रोफेशनल्स से सीधा संवाद स्थापित हुआ। इंजीनियर्स, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, स्टार्टअप्स और युवा उद्यमियों ने अपनी बातें रखीं और भविष्य के लिए सुझाव दिए। कार्यक्रम संयोजक रजनीश सिंह ने इसे केवल उपलब्धियों की प्रदर्शनी नहीं, बल्कि विकसित भारत के भविष्य की झलक बताया।

डिप्टी सीएम ने कि भाजपा सरकार के 11 वर्ष जनसेवा, सुशासन और विकास का उदाहरण हैं और ये आयोजन जनता की आकांक्षाओं से सरकार को जोड़ने की पहल है। कार्यक्रम ने बिलासपुर में जनसंपर्क और जनविश्वास का नया आयाम गढ़ा। प्रदर्शनी में डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, रेलवे परियोजनाओं और अधोसंरचना विकास के मॉडल्स ने लोगों का ध्यान खींचा और उन्हें देश की प्रगति पर गर्व महसूस कराया। यह आयोजन युवाओं में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करता नजर आया।कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर और मोहित जायसवाल के साथ-साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।विकसित भारत का अमृतकाल प्रदर्शनी ने यह संदेश दिया कि भारत अब आत्मनिर्भरता की मंजिल पार कर वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर है और हर नागरिक इस विकास यात्रा का सहभागी है।

Exit mobile version