Site icon Grand Gumber News

विकसित भारत के नए सारथी: पीएम मोदी के आह्वान पर 61 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र, रोजगार मेला युवाओं के आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण का मजबूत मंच – केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी और युवा-केन्द्रित नेतृत्व में आयोजित रोजगार मेले के 18वें चरण का आयोजन देशभर के 45 स्थानों पर एक साथ किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से देश के 61,656 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर भी इस राष्ट्रीय आयोजन का प्रमुख केंद्र रहा, जहां केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू कार्यक्रम में शामिल हुए।ग्रुप केन्द्र, सीआरपीएफ रायपुर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने रोजगार को मिशन मोड में लाकर युवाओं के सपनों को नई दिशा दी है।

यह पहल युवाओं की क्षमता और भारत के उज्ज्वल भविष्य पर सरकार के अटूट विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने नवनियुक्त युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता मेहनत, अनुशासन और संकल्प का परिणाम है, जो राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी।रायपुर केंद्र में कुल 411 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले, जिनमें से 25 युवाओं को उन्होंने स्वयं मंच से नियुक्ति पत्र प्रदान किए। ये युवा सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ सहित विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र बलों व विभागों में सेवाएं देंगे।

Exit mobile version