Site icon Grand Gumber News

विकास और सुशासन की मिसाल बना घुमका, उप मुख्यमंत्री ने किए 1.49 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन सामूहिक विवाह में 20 जोड़ों ने लिए फेरे, सरकार की योजनाओं से हर वर्ग को मिल रहा लाभ

राजनांदगांव जिले के घुमका नगर पंचायत में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 1.49 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया और 50 लाख की अतिरिक्त घोषणाएं कीं, जिसमें विद्युतीकरण, साइन बोर्ड और नगर द्वार निर्माण शामिल हैं।इस दौरान आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 20 जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिससे जनता को आवास, इलाज और विवाह जैसे जरूरी सहायता मिल रही है।कार्यक्रम में सांसद संतोष पाण्डेय, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे और नवदम्पत्तियों को शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version