Site icon Grand Gumber News

विकास के नाम पर पेड़ों की अवैध कटाई, कुछ समय पहले ही शनिचरी बाजार के हैप्पी स्ट्रीट का लोकार्पण किया गया था, यहां पहले से लगे पेड़ काटे जा रहे।

विकास के नाम पर पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है, कुछ समय पहले ही शनिचरी बाजार के हैप्पी स्ट्रीट का लोकार्पण किया गया है। उसके बाद यहां पहले से लगे पेड़ काटे जा रहे है। जबकि इतनी तेज गर्मी में यही पेड़ लोगों को छाया प्रदान कर रहे थे। पक्षी पशु भी यही शरण लेते हैं और वर्ष भी इसी से आकर्षित होती है। यह सब जानते हुए भी नगर निगम द्वारा यहां लगाए गए छायादार पेड़ों को काटा जा रहा है। जी न्यूज़ की टीम वहां पहुंची तो निगम कर्मी वहां से भाग गए।

जबकि स्मार्ट सिटी के तहत हैप्पी स्ट्रीट बनाया गया है। यहां लगाए गए सभी पेड़ आकर्षक और छायादार हैं, उसके बावजूद भी इन्हें काटा जाना पर्यावरण प्रेमी और समाजसेवी की सक्रियता पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे है। वही शहर के वरिष्ठ नागरिक का कहना है कि पेड़ है तो जीवन है विकास के नाम पर इसे नहीं काटा जाना चाहिए। शहर के वरिष्ठ नागरिक विमल किशोर मरावी का कहना है वैसे भी पेड़ नहीं लगाये जा रहे हैं और ऊपर से इन्हें काटा जा रहा है जो बहुत ही दुखद है। पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी हम सब की है विकास के नाम पर इस प्रकार पेड़ की कटाई किसी के भी हित में नहीं है।

Exit mobile version