Site icon Grand Gumber News

विघ्नहर्ता भगवान गणेश की भक्तों ने की पूजा अर्चना,सुबह से ही गणेश मंदिरों में रही भक्तों की भीड़,भगवान का आशीर्वाद किया प्राप्त

गणेश चतुर्थी का पर्व जिसे विनायकी चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। देशभर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गणेश चतुर्थी का अत्सव मनाया जाता है। इस दिन घरों में और पंडालों में गणेशजी को विराजमान किया जाता है। गणेशजी की पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है और अगले 10 दिनों तक धूमधाम के साथ गणेश उत्सव मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा का स्वागत ढोल नगाड़े और पुष्प वर्षा के साथ बहुत ही धूमधाम से किया जाता है। गणेश स्थापना सही विधि और मंत्रों के साथ करना बेहद जरुरी है।

ताकि बप्पा का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे। बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर सुबह से भी सभी गणेश मंदिरों के साथ पूजा पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई। विभिन्न लग्नों में भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। वही सभी गणेश मंदिरों में सुबह से ही भक्त उनका आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचते रहे।अगले दस दिनों तक अब भगवान गणेश भक्तों के बीच रहकर उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे। हालांकि बिलासपुर में तो तीन दिन पहले से ही गणेश उत्सव की धूम नजर आने लगी थी वही अब भगवान गणेश की स्थापना के बाद क्षेत्र में धार्मिक मय माहौल नजर आएगा।

Exit mobile version