Site icon Grand Gumber News

विजयादशमी पर बिलासपुर पुलिस की अनोखी पहल 90 गुम मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए,लोगों के चेहरे खुशी से खिले

धर्म पर धर्म की जीत यानी विजयादशमी पर्व को इस बार बिलासपुर पुलिस ने और खास बना दिया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस ने लगभग 90 खोए हुए मोबाइल उनके मालिकों को वापस लौटाए। मोबाइल मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस की सराहना की। विजयादशमी के अवसर पर बिलासपुर पुलिस लाइन में एक अभिनव पहल की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, एसीसीयू प्रभारी एएसपी और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। यहां पुलिस ने खोजबीन कर बरामद किए गए करीब 90 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए।खोए हुए मोबाइल पाकर नागरिकों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। कई लोग ऐसे थे जिन्होंने महीनों पहले मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

जब उन्हें अपना मोबाइल वापस मिला तो उन्होंने पुलिस का धन्यवाद किया और इसे दशहरे पर मिली बड़ी सौगात बताया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि यह पुलिस के लिए भी संतोष की बात है कि लोगों को उनका खोया हुआ सामान लौटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोबाइल आज के समय में हर किसी की ज़रूरत है और जब यह खो जाता है तो परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए इसे वापस दिलाना पुलिस का कर्तव्य है।एसएसपी ने बताया कि एसीसीयू और साइबर टीम लगातार मोबाइल ट्रैकिंग पर काम करती है। शिकायत मिलने के बाद तकनीकी जांच और प्रयासों से मोबाइल ढूंढ निकाले जाते हैं। यह प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है और भविष्य में भी लोगों को उनका खोया सामान लौटाने का अभियान जारी रहेगा। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है और इसी दिन गुमशुदा मोबाइल लौटाकर पुलिस ने लोगों के जीवन में खुशियां लौटाने का काम किया है। इस पहल से पुलिस और जनता के बीच भरोसे का रिश्ता और मजबूत हुआ है।

Exit mobile version