Site icon Grand Gumber News

वित्तीय वर्ष की अंतिम दौड़ लक्ष्य पूरा करने कलेक्टर के सख्त निर्देश

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित टीएल बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के शेष लक्ष्यों की विभागवार समीक्षा की गई कलेक्टर ने कहा कि वित्तीय वर्ष के समापन में अब केवल लगभग दो सप्ताह का समय बचा है इसलिए सभी विभाग युद्धस्तर पर काम करते हुए तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट उनके कार्य प्रदर्शन और लक्ष्य पूर्ति के आधार पर ही लिखी जाएगी। बैठक में वन भूमि अधिकार के तहत लगभग 3 हजार तैयार पट्टों के शीघ्र वितरण के निर्देश दिए गए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों का ई-केवाईसी पूरा कराने और मृत किसानों के वारिसों का नाम रिकॉर्ड में दर्ज कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया।

इसके अलावा गर्मी धान के कम हुए रकबे वाले लगभग 5 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा देने और किसानों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए बैठक में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया गया कि जिले में अब तक 2,692 सोलर प्लांट स्थापित हो चुके हैं और 7 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं साथ ही स्कूलों में बालिकाओं के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था, सूखे तालाबों की गहराई बढ़ाने, निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा शासन से जुड़े प्रकरणों और हाई कोर्ट के निर्देशों का समय-सीमा में पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

Exit mobile version