Site icon Grand Gumber News

विद्यानगर से नाबालिग लड़की लापता,बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका तारबहार पुलिस ने FIR दर्ज कर तलाश तेज की

थाना तारबाहर क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के रहस्यमय ढंग से लापता होने से इलाके में चिंता फैल गई है। जानकारी के अनुसार 15 नवंबर की रात परिवार के सभी सदस्य घर पर थे, और सुबह उठने पर पता चला कि लड़की अपने कमरे से गायब है।परिजनों ने पहले आसपास के इलाकों और परिचितों के बीच उसकी खोजबीन की, लेकिन किसी को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। रात में लड़की बुजुर्ग परिजन के साथ सोई थी, लेकिन सुबह बिस्तर खाली मिला।काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिवार 18 नवंबर को तारबहार थाने पहुंचा। FIR में बताया गया कि नाबालिग को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया हो सकता है।पुलिस ने BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version