Site icon Grand Gumber News

विद्यानगर स्थित अंबा टावर शिव मंदिर में रुद्रा महाभिषेक का आयोजन, अपार्टमेंट वालों ने की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद।

शिवजी को अत्यंत प्रिय सावन के महीने में उन्हें प्रसन्न करने विभिन्न आयोजन किये जा रहे हैं। पूरे महीने ही रुद्राभिषेक किया जा रहा है। इसी क्रम में विद्यानगर L5 स्थित अंबा टावर शिव मंदिर में रुद्र महाभिषेक का आयोजन किया गया, जहां अपार्टमेंट में रहने वाले शिव भक्तों ने भोले भंडारी की विशेष पूजा अर्चना की। तत्पश्चात हवन यज्ञ किया गया। पुजारी ने बताया कि सावन महीने में रुद्राभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Exit mobile version