Site icon Grand Gumber News

विद्या की देवी मां सरस्वती की होगी पूजा अर्चना शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व, गुरुवार को देवी की प्रतिमा को ले जाने दिन भर भक्ति पहुंचाते रहे मूर्तिकारों के पास

विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना शुक्रवार को देशभर के साथ बिलासपुर में भी धूमधाम से की जाएगी इसे लेकर सभी स्थानों में तैयारी पूरी कर ली गई है तो वहीं मां की प्रतिमा को पूजा स्थल तक ले जाने गुरुवार को दिनभर भक्ति बाजारों और मूर्तिकारों के यहां पहुंचते रहे विद्या की देवी माने जाने वाली मां सरस्वती आमतौर पर शैक्षणिक संस्थानों में स्थापित की जाती है लिहाजा शुक्रवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों में मां सरस्वती की विशेष पूजा आराधना की जाएगी मान्यता है की मां सरस्वती विद्या की देवी है और विद्यार्थियों के लिए यह पूजा बेहद महत्व रखता है।सरस्वती पूजा हर साल वसंत पंचमी के दिन मनाते हैं. दैनिक पंचांग के अनुसार सरस्वती पूजा के लिए माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि निर्धारित है. लेकिन कई बार इसकी तिथि को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बनती है तो लोग तय नहीं कर पाते हैं कि सरस्वती पूजा किस दिन करें. इस साल सरस्वती पूजा के दिन 3 शुभ योग बन रहे हैं. वहीं सरस्वती पूजा के लिए 5 घंटे से अधिक का समय प्राप्त हो रहा है23 जनवरी को सरस्वती पूजा के लिए आपको 5 घंटे से अधिक का शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहा है. स्कूल, कॉलेज, कला, संगीत आदि से जुड़े संस्थानों आदि में सरस्वती पूजा सुबह 7:13 बजे से दोपहर 12:33 बजे के बीच होगी।

Exit mobile version