Site icon Grand Gumber News

विद्युत वितरण कंपनी तिफरा की ओर से घर-घर स्मार्ट मीटर लगवाने का काम ग्रामीण क्षेत्रों से शुरू

विद्युत वितरण कंपनी तिफरा की ओर से घर-घर स्मार्ट मीटर लगवाने का काम ग्रामीण क्षेत्रों से शुरू किया गया है। इसके लिए बिजली विभाग की ओर से रूपरेखा तैयार कर सर्वप्रथम कॉलोनियों का चिन्हांकन किया गया। उसके बाद वहां सर्वे कराया गया और फिर अंत मे यानी कि वर्तमान में घर घर स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू किया गया।

अधीक्षण अभियंता सुरेश जांगड़े ने बताया कि तिफरा विद्युत वितरण कम्पनी की ओर से शुरू की गई स्मार्ट मीटर योजना के तहत अबतक 150 से अधिक घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके है।फिलहाल अभी मीटरों पर पोस्टपेड टैरिफ प्लान दिए जा रहे है। जब सबके घर स्मार्ट मीटर पूर्ण रूप से लग जाएंगे तब स्मार्ट मीटरों के प्लान प्रीपेड कर दिए जाएंगे यानी कि बिजली के खपत के हिसाब से उपभोक्ताओं को स्वयं रिचार्ज करना होगा।

Exit mobile version