Site icon Grand Gumber News

विधानसभा चुनाव के तर्ज पर लोकसभा चुनाव में भी पहली बार वोटिंग के दौरान लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था।

विधानसभा चुनाव के तर्ज पर लोकसभा चुनाव में भी पहली बार वोटिंग के दौरान लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था रहेगी। निर्वाचन कार्यालय की ओर से स्वतंत्र, निष्पक्ष मतदान कराने के लिए लोकसभा अंतर्गत 1113 मतदान केन्द्रों में वेब कैमरे लगवाए जा रहे हैं। राज्य निर्वाचन से लेकर भारत निर्वाचन आयोग सीधे लाइव वेबकास्टिंग के जरिए मतदान संबंधी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। निर्वाचन कार्यालय की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था बनाई जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार कुल मतदान केन्द्रों की संख्या के आधा में वेब कैमरे लगाने है जहां से लाइन वेबकास्टिंग होगी।

बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बिलासपुर के 1708 एवं मुंगेली के 543 बूथों, को मिलाकर कुल 2251 बूथ आते हैं। इनमें से बिलासपुर सहित मुंगेली जिले के बुथो को मिलाकर 1113 मतदान केन्द्रों में वेब कैमरे लगवाए जा रहे हैं, जहां से 7 मई बोटिंग वाले दिन वोटिंग प्रक्रिया का लाइव वेबकास्टिंग होगा। लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से उन मतदान केन्द्रों में पूरी वोटिंग प्रक्रिया पर सीधे भारत निर्वाचन आयोग नजर रख सकेगी।

Exit mobile version