Site icon Grand Gumber News

विधानसभा भवन लोकार्पण की तैयारियों का उप मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण अरुण साव बोले नया विधानसभा भवन छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा का प्रतीक

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारियों का निरीक्षण किया। उनके साथ वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को राज्योत्सव के अवसर पर इस भवन का लोकार्पण करेंगे।

निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री साव ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थल, सदन और मंचीय कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि यह दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक रहेगा।

श्री साव ने कहा कि यह भवन केवल आधुनिक संरचना नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा का वाहक है। नया सदन पेपरलेस और तकनीकी रूप से सुसज्जित होगा, जिसमें भविष्य में 200 विधायकों के बैठने की व्यवस्था संभव है।

Exit mobile version