Site icon Grand Gumber News

विधायक अमर अग्रवाल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय डीआरएम से मिलने पहुंचे इस दौरान उन्होंने बुधवारी बाजार के संबंध में मॉडल रेट प्रबंधक से चर्चा

अमर डीआरएम से मुलाक़ात बुधवार को बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय डीआरएम से मिलने पहुंचे इस दौरान उन्होंने बुधवारी बाजार के संबंध में मॉडल रेट प्रबंधक से चर्चा की तो वही रेलवे क्षेत्र में छत्तीसगढ़ शासन के माध्यम से होने वाले विकास के संबंध में भी विचार विमर्श किया गया इस दौरान बिलासपुर विधायक में डीआरएम से मुलाकात करते हुए कहा कि क्योंकि बुधवारी बाजार बिलासपुर का बहुत पुराना बाजार है लिहाजा इस नए और व्यवस्थित ढंग से बनाने की रेलवे पहल करें या फिर स्थानीय दुकानदारों को ही कुछ ऐसी व्यवस्था की जाए ताकि वह अपने दुकानों का नवीनीकरण कर सके इसके अलावा उन्होंने रेलवे क्षेत्र में नगर निगम के माध्यम से विकास कार्यों को लेकर रेलवे से प्रस्ताव बनाने की बात रखी जिससे यहां भी विकास को बढ़ाया जा सके हालांकि मंडल प्रबंधक से चर्चा करने के बाद बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल जोनल महाप्रबंधक से भी मिलने पहुंचे।जहा उन्होंने इन्हीं संबंधों पर चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से ही इस क्षेत्र में विकास संभव है लिहाजा संगठन निगम के आपसी सहयोग से जो भी कार्य किया जा रहा है उसे प्राथमिकता पर लेकर पूर्ण करने की वे पूरी कोशिश कर रहे हैं जिसमें रेलवे का भी सहयोग जरूरी है तो वहीं उन्होंने बढ़ाते शहर की वजह से रेल लाइन पर बनने वाले ओवर और अंडर ब्रिज के संबंध में भी जोनल महाप्रबंधक से चर्चा की।

Exit mobile version