Site icon Grand Gumber News

विधायक धर्मजीत सिंह ने गणेश पूजा कर मांगी प्रदेशवासियों की खुशहाली की दुआ,भारतीय नगर एकता समिति के जगराते में उमड़ा भक्तों का सैलाब…

बिलासपुर– भारतीय नगर एकता गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में नगर में गणेश प्रतिमा की स्थापना भव्य रूप से की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के साथ तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने गणपति बप्पा का विधिवत पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की।विधायक धर्मजीत सिंह ने श्रीगणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की और कहा कि गणेश उत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का भी प्रतीक बन गया है। उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर समिति द्वारा रात में जगराते का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर देर रात तक जगराते में शामिल हुए और भक्ति रस में सराबोर हो गए।गणेश उत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है।

Exit mobile version