Site icon Grand Gumber News

विधायक रामकुमार यादव का वेदांता पॉवर प्लांट के खिलाफ बड़ा आंदोलन,भू-विस्थापितों के हक के लिए सड़क पर उतरे विधायक, 17 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना जारी

सक्ती ज़िले के सिंघितराई में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट के बाहर चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में भू-विस्थापित कर्मचारी और किसान भी मौजूद हैं। यह धरना 17 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जा रहा है, जिसमें रोजगार, मुआवज़ा, स्थानीय विकास, और पुनर्वास जैसी महत्वपूर्ण मांगे शामिल हैं।धरना स्थल पर विधायक यादव ने कहा कि वेदांता पॉवर प्लांट द्वारा क्षेत्र के लोगों के साथ लंबे समय से वादाखिलाफी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने न तो स्थानीय लोगों को स्थायी रोजगार दिया और न ही विस्थापित किसानों को न्याय। इससे पहले भी इन मांगों को लेकर एक ज्ञापन सक्ती कलेक्टर को सौंपा गया था, लेकिन प्रशासन और कंपनी द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।धरना शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है, लेकिन अगर मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। स्थानीय प्रशासन और कंपनी प्रबंधन पर अब इस मामले को गंभीरता से हल करने का दबाव बढ़ रहा है।

Exit mobile version